Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP : अपराध की दुनिया के बादशाह धर्मेंद्र किरठल पर पुलिस का शिकंजा, 60 लाख की संपत्ति कुर्क

हमें फॉलो करें UP : अपराध की दुनिया के बादशाह धर्मेंद्र किरठल पर पुलिस का शिकंजा, 60 लाख की संपत्ति कुर्क

हिमा अग्रवाल

, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (19:41 IST)
अपराधों की दुनिया के बड़े नाम धर्मेंद्र किरठल पर अब पुलिस का शिंकजा कस रहा है। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में आज प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी ने डेरा डालते हुए 60 लाख की संपत्ति कुर्क की है। इसमें धर्मेंद्र किरठल के तीन मकान और ममटी (मीनार) शामिल हैं। अधिकारी धर्मेंद्र किरठल की पूरी सम्पत्ति का ब्योरा जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। धर्मेंद्र पर हत्या, लूट, अपहरण, धमकी देने के 49 मुकदमे दर्ज है।
webdunia
कुर्की की कार्रवाई के दौरान धर्मेंद्र की मां वहां मौजूद रहीं। प्रदेश सरकार द्वारा माफियाओं और बदमाशों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एसपी बागपत ने कुर्की की कार्रवाई के लिए डीएम बागपत को लिखा था। इसके बाद डीएम बागपत शकुंतला गौतम ने कारवाई के आदेश दिए थे। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र किरठल ने 1982 यानी 28 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। तब उस पर बागपत के रमाला थाने में IPC की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 
webdunia
धर्मेंद्र किरठल का आतंक केवल उत्तरप्रदेश में नही है, बल्कि किरठल के नाम से गिरोह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड राज्य भी कांप उठते हैं। धर्मेंद्र ने अवैध तरीके से धन अर्जित करके मकान और जमीन खरीदे। इसके चलते आज उसकी करीब 60 लाख रुपये अवैध सम्पत्ति कुर्क हुई है। इसमें 3 दो मंजिला मकान के निर्माण और ममटी निर्माण करने का आरोप है। पुलिस डिप्टी एसपी आलोकसिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अतंर्गत यह संपत्ति कुर्क की गई है।
webdunia
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र किरठल की कुल 59 लाख 63 हज़ार की सम्पति कुर्क की गई है। इसमें 9.99 लाख रुपए कीमत का 163.20 वर्गमीटर में बना दोमंजिला मकान, 27.97 लाख रुपए कीमत का 176.81 वर्गमीटर में बना दोमंजिला मकान, 20.43 लाख रुपए कीमत का 153.13 वर्गमीटर में बना दो मंजिला मकान व 63 हज़ार रुपए कीमत में 7.00 वर्ग मीटर में बनी ममटी शामिल है।  अपराध के इस बादशाह धर्मेंद्र की मां सुरेश देवी इस समय बागपत जिला पंचायत सदस्य तथा पत्नी सुदेश देवी किरठल की ग्राम प्रधान हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Unlock-5:मध्यप्रदेश में रात 8 बजे के बाद भी खुलेगी दुकानें और बाजार,नई गाइडलाइंस जारी