Publish Date: Wed, 01 May 2024 (10:38 IST)
Updated Date: Wed, 01 May 2024 (10:42 IST)
Priest murdered in Deoria : उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक मन्दिर के पुजारी (Priest) की कथित तौर पर हत्या (murdered) कर दी गई। घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गांव के व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था : पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में स्थित एक मन्दिर के पुजारी अशोक चौबे (60) की मंगलवार देर रात कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि पुजारी चौबे का कुछ दिन पहले डीजे बजाने को लेकर गांव के ही हौसला पासवान नाम के व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था।
अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर मंगलवार रात करीब 10 बजे फिर से दोनों में झगड़ा हो गया जिसके बाद पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से पुजारी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुजारी को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में पासवान सहित 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए मंदिर परिसर के साथ-साथ गांव में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें