Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिशन UP के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, 2022 के लिए बनाएंगी चुनावी रणनीति

हमें फॉलो करें मिशन UP के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, 2022 के लिए बनाएंगी चुनावी रणनीति
, शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (15:55 IST)
उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से रानजीतिक दल अपनी-अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। कांग्रेस महा सचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 16 जुलाई से तीन दिन के लखनऊ के दौरे पर रहेंगी।

लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के पार्टी ऑफिस को भी पोस्टरों से सजाया हुआ है। वो कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग को भी संबोधित करेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका गांधी आज दोपहर को लखनऊ पहुंची और एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यलय तक कई जगह स्वागत पंडाल लगाए गए हैं।

प्रियंका गांधी आज जिला शहर अध्यक्ष के साथ मिलकर किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। जबकि 17 जुलाई को वह ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान जहां वो चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाने के साथ-साथ उन्होंने चुनाव के लिए तैयार होने का मंत्र भी देंगी।

अपने दौरे के दौरान प्रियंका पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला और शहर अध्यक्ष समेत जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश अगले साल होने वाले विधानसभा को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से एक्टिव है। प्रियंका कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। तमाम रानजीतिक पार्टियां अभी से एक्टिव हो गई हैं। सपा और भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में तालिबान के आने से कैसा होगा अब राजनीतिक परिदृश्य