shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परेशान किसानों के समर्थन में प्रियंका, यूपी सरकार को दी धमकी

Advertiesment
Priyanka Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में धान की खरीद कम कीमत पर होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगर किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं दिया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'यूपी के धान की पैदावार करने वाले किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें 1200 रुपए (प्रति क्विंटल) से भी कम दाम मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में 3,500 रुपये तक बिका था।'
 
प्रियंका ने दावा किया, 'नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।'
 
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, 'ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फंसता जाएगा।'
 
प्रियंका ने कहा, 'यूपी सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए, वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona World Update : विश्व में कोरोना से 3.77 करोड़ संक्रमित, 10.78 लाख से अधिक की मौत