Publish Date: Sat, 30 Oct 2021 (08:57 IST)
Updated Date: Sat, 30 Oct 2021 (09:02 IST)
चित्रकूट। साढ़े 5 लाख रुपए के इनामी डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। यह उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में आतंक का दूसरा नाम था। यूपी एसटीएफ की डकैत गौरी यादव के गिरोह से मुठभेड़ हुई थी जिसमें यूपी एसटीएफ को कामयाबी मिली।
यूपी एसटीएफ की जाबांज टीम ने गौरी यादव के गिरोह से हुई मुठभेड़ में कुख्यात गौरी यादव को मार गिराया गया। स्पेशल इनपुट पर पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम से यूपी के चित्रकूट में बाहिलपुरवा थाना इलाके के माधा के पास हुई मुठभेड़ में साढ़े 5 लाख रुपए का इनामी डकैत गौरी यादव मारा गया।
इस दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं और आखिर में डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ की टीम ने ढेर कर दिया। डकैत गौरी यादव के सिर पर यूपी पुलिस ने 5 लाख और मध्यप्रदेश पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।
webdunia
Publish Date: Sat, 30 Oct 2021 (08:57 IST)
Updated Date: Sat, 30 Oct 2021 (09:02 IST)