Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रामलला के करेंगे दर्शन

हमें फॉलो करें अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रामलला के करेंगे दर्शन

संदीप श्रीवास्तव

, गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (20:06 IST)
अयोध्या। अगस्त को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या आ रहे हैं। वे अयोध्या में राम लला व हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे साथ राम जन्मभूमि में चल रहे निर्माण कार्यों का निरिक्षण भी करेंगे। 
webdunia
राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तैयारियों में लग गया है। राम नगरी अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है। साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन व अयोध्या शहर, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि जहां-जहां पर राष्ट्रपति महोदय का प्रस्तावित कार्यक्रम है, वहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ कड़ी निगरानी रहेगी।
अयोध्या जनपद के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया राष्ट्रपति महोदय चूंकि ट्रेन से आएंगे, अत: उनके रूट की सुरक्षा, व अयोध्या में जगह-जगह उचित व्यवस्थाएं हों, पूरी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
webdunia
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया की राष्ट्रपति महोदय के अयोध्या कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएसी व इंटेलिजेंस के साथ विभिन्न प्रकार की फोर्स लगाई गई है।
 
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय राम लला के दर्शन करेंगे। मंदिर निर्माण का काम भी देखने जाएंगे। सभी जगह उचित व्यवस्था की जा रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काबुल एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका, 10 लोगों के मारे जाने की आशंका, 15 से ज्यादा लोग घायल, इनमें 3 अमेरिकी सैनिक