Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नवरात्रि पर अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला, जानिए क्या होगा इसमें खास

हमें फॉलो करें नवरात्रि पर अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला, जानिए क्या होगा इसमें खास
, बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (12:00 IST)
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि पर अयोध्या में आगामी 17 से 25 अक्टूबर तक होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को मंजूरी दे दी है।
 
9 दिन तक चलने वाली इस रामलीला में कोरोना को देखते हुए दर्शक तो नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया के विभिन्न माघ्यम से इसका सजीव प्रसारण किया जायेगा। रामलीला की आयोजक संस्था दिल्ली की है जो बहुत पहले से अयोध्या में रामलीला कराने के लिए प्रयासरत थी। इसे अयोध्या की रामलीला नाम दिया गया है।
 
रामलीला में सोनू और बबीता राम और सीता की भूमिका में होंगे जबकि बिंदू दारा सिंह हनुमान बनेंगे। रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। अब इस रामलीला में उनके बेटे बिंदू हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
 
गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजपुरी स्टार रविकिशन भरत तो दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अंगद बनेंगे। अयोध्या के लक्ष्मण किला परिसर में शाम सात बजे से रात 10 बजे तक इसका मंचन होगा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खास खबर: अबकी बार विरोधियों के साथ कोरोना को भी हराने की चुनौती से जूझ रहे उम्मीदवार