Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम मंदिर निर्माण के लिए खुले हाथ से दान कर रहे हैं भक्त, ट्रस्ट ने मांगी अनुमति

Advertiesment
Ayodhya ram mandir
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए भारत ही नहीं अब विदेश में बसे राम भक्त भी खुले हाथों से दान कर रहे हैं। इसे देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी दान स्वीकार करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया है। 
 
न्यास के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विदेशों से भक्तों ने राम मंदिर के लिए न्यास को दान भेजना शुरू कर दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि मंगलवार को, कार्यालय को भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक से 1,500 डॉलर का चेक मिला। न्यास जल्द ही एक NRI खाता खोलेगा जिसमें विदेशी मुद्राओं में दान जमा किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए गत 5 अगस्त को हुए भूमि पूजन समारोह के बाद से लगातार दान मिल रहे हैं और न्यास का कोष बढ़कर 75 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
गुप्ता ने कहा कि न्यास को देश में श्रद्धालुओं की ओर से नियमित तौर पर दान मिल रहे हैं। अब विदेशों में भक्त चेक के माध्यम से दान कर रहे हैं, जिनमें ज्यादातर विदेशी मुद्राओं में दान कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि न्यास ने इन विदेशी दान को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया है। अनुमति जल्द मिलने की संभावना है, जिसके बाद ट्रस्ट पंजाब नेशनल बैंक में एक एनआरआई खाता खोलेगा। गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग 11 रुपए से लेकर 11,000 रुपए तक के नकद दान कर रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़े काम की है मोदी सरकार की यह योजना, 1.26 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त इलाज