Publish Date: Sat, 13 Mar 2021 (20:37 IST)
Updated Date: Sun, 14 Mar 2021 (00:15 IST)
बलिया। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक (BJP MLA) सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने शनिवार को ताजमहल पर विवादित बयान दिया है।
भाजपा विधायक सुरेन्द्रसिंह ने दावा किया कि योगीराज में जल्द ही ताजमहल राममहल में परिवर्तित हो जाएगा। ताजमहल पहले शिव मंदिर था।
शिवाजी के वंशज के तौर पर यूपी में योगीजी आ गए हैं और उनके मार्गदर्शन में यह भी होगा। गोरखनाथजी ने शिवाजी के रूप में योगीजी को पैदा किया है।