महाशिवरात्रि पर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अखाड़ों के संत, किया जलाभिषेक
शोभायात्रा में शामिल नागा साधु हाथ में त्रिशूल, गदा और तलवार लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे और उनका जलाभिषेक किया। इस दौरान डमरू की ध्वनि और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से पूरा इलाका भक्तिमय रहा।
Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 (11:10 IST)
Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 (11:38 IST)
Baba Kashi Vishwanath: महाशिवरात्रि के पर्व पर वाराणसी में नागा साधुओं और अखाड़ों के साधु-संतों ने शोभायात्रा निकालकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस शोभायात्रा में अखाड़ों के महामंडलेश्वर शाही रथ पर विराजमान थे। काशीवासियों ने 'हर हर महादेव' के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल नागा साधु हाथ में त्रिशूल, गदा और तलवार लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे और उनका जलाभिषेक किया। इस दौरान डमरू की ध्वनि और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से पूरा इलाका भक्तिमय रहा।
ALSO READ: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर रंग बिरंगी रोशनी में डूबा, महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़े श्रद्धालु
महादेव ने महाकुंभ को विशाल और भव्य बनाया : शोभायात्रा में शामिल निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि साधु-संन्यासी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का दर्शन करके कुंभ को पूर्ण मानते हैं। हम सब साधु-संत अपने भगवान के चरणों में उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे है। महादेव ने महाकुंभ को विशाल और भव्य बनाया।
ALSO READ: काशी में महाशिवरात्रि के अगले दिन निकलेगी शिव बारात, कांग्रेस नाराज
महादेव के चरणों में दर्शन-पूजन कर महाकुंभ का समापन करने जा रहे : कैलाशानंद ने कहा कि सबसे पहले मैं महाकुंभ का निमंत्रण देने महादेव के पास आया था। आज उस महाकुंभ की पूर्णाहुति होने जा रही है। हम सब आज महादेव के चरणों में दर्शन-पूजन कर महाकुंभ का समापन करने जा रहे हैं। आज 7 अखाड़े काशी में उपस्थित हैं। कैलाशानंद ने कहा कि सभी साधु-संत महादेव से नासिक और उज्जैन में होने वाले आगामी कुंभ के सकुशल संपन्न होने की कामना लेकर आए हैं।
उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, छाया समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं जिससे श्रद्धालु कतारद्ध होकर सुगमता से श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन कर सकें। मिश्रा ने कहा कि इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के भक्तों की संख्या का नया रिकॉर्ड बन सकता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा विश्वनाथ पूरी रात अपने भक्तों को दर्शन देंगे। यह क्रम 27 फरवरी की सुबह तक चलेगा।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 (11:10 IST)
Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 (11:38 IST)