Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश यादव का ऐलान, यूपी में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी सपा

यादव ने मुजफ्फरनगर में कहा कि समाजवादी पार्टी की कुछ दलों से बातचीत चल रही है और आने वाले समय में कई दलों के साथ गठबंधन होने जा रहा है। सपा आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी।

Advertiesment
हमें फॉलो करें अखिलेश यादव का ऐलान, यूपी में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी सपा
, गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (20:53 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में और भी दलों के साथ चुनावी गठबंधन होने जा रहा है। 
 
यादव ने मुजफ्फरनगर में कहा कि समाजवादी पार्टी की कुछ दलों से बातचीत चल रही है और आने वाले समय में कई दलों के साथ गठबंधन होने जा रहा है। सपा आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी।
 
अखिलेश ने कहा कि पिछली तारीख पर बारिश के चलते नहीं आ सका था, लेकिन आज भी आपके उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रहा है। आपको देखकर लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का फैसला कर लिया है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की वर्तमान सरकार लगातार छीनने का काम कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन हुआ इसका उलटा। किसानों की आय घट गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दो। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा, CM योगी ने किया ऐलान