Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में IAS के बाद 84 IPS अफसरों के तबादले

Advertiesment
हमें फॉलो करें yogi adityanath

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ , मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (23:51 IST)
lok sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 84 अधिकारियों के तबादले किए। उत्तरप्रदेश पुलिस ने एक बयान में कहा कि संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक/ सचिव (गृह) बनाया गया है। इससे पहले वे महानिरीक्षक (आईजी)/सचिव (गृह) का पद संभाल रहे थे।
 
इसी तरह, उप महानिरीक्षक (डीआईजी), अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर को प्रोन्नति देकर आईजी, अलीगढ़ रेंज बनाया गया है। 
 
धर्मेंद्र सिंह को आईजी आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर), चुनार मिर्जापुर बनाया गया है। पहले वह, डीआईजी, आरटीसी थे।
 
इसी प्रकार, डीआईजी कानून व्यवस्था का पद संभाल रहे एलआर कुमार को आईजी, कानून व्यवस्था बनाया गया है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड में JMM-कांग्रेस-RJD विधायकों की बैठक, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को CM बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा