Publish Date: Mon, 06 Sep 2021 (09:35 IST)
Updated Date: Mon, 06 Sep 2021 (09:40 IST)
रामपुर। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि कुरैशी ने योगी सरकार की तुलना शैतान की है। बीती शनिवार को पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी रात सांसद आजम खां के घर आए थे।
सक्सेना ने आरोप लगाया है कि पूर्व कुरैशी ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार की तुलना शैतान से कर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। साथ ही सरकार और आजम खां की लड़ाई को इंसान और शैतान की लड़ाई करार दिया था। इससे रामपुर का माहौल खराब होने का अंदेशा है। इससे माहौल खराब होने की पूरी आशंका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व राज्यपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 124ए, 502 (1) (बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।