Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी चुनाव 2022 : पीएल पुनिया बने कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष

हमें फॉलो करें यूपी चुनाव 2022 : पीएल पुनिया बने कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष
, शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (23:18 IST)
नई दिल्ली। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP elections 2022) के लिए कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अन्य समितियों का गठन भी किया है। 
 
कांग्रेस ने जहां पुनिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है, वहीं प्रदीप जैन आदित्य को इस समिति का संयोजक बनाया है। इनके अतिरिक्त समिति में पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, मोहसिना किदवई, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान मसूद, आरपीएन सिंह समेत 20 लोगों को इस समिति में स्थान दिया गया है। 
webdunia
इसके अलावा पार्टी ने इलेक्शन कॉ‍आर्डिनेशन कमेटी और रणनीति और योजना समिति में विभिन्न नेताओं को रखा है। प्लानिंग कमेटी का मुखिया राजेश मिश्रा को बनाया गया है, जबकि कॉ‍आर्डिनेशन कमेटी का प्रमुख निर्मल खत्री को बनाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में 8000 से ज्यादा Corona केस, पिछले 24 घंटों में 67 लोगों ने गंवाई जान