Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में नायब तहसीलदार पद पर सर्वाधिक 258 युवा हुए चयनित

21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Advertiesment
UP Naib Tehsildar Selection 2024
UP Naib Tehsildar Selection 2024: उत्तर प्रदेश में सोमवार को बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गये। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत सोमवार को 21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले। इसमें सर्वाधिक (258 युवा) नायब तहसीलदार बने। 196 सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) तथा 142 युवाओं को वाणिज्य कर अधिकारी पद पर नियुक्ति मिली। 72 युवा खंड विकास अधिकारी बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकभवन में नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनितों के चेहरे खिल उठे।

यूपी में हुई नई नियुक्ति

  • उप जिलाधिकारी- 37
  • पुलिस उपाधीक्षक- 17 
  • सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर)- 196 
  • सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी- 16 
  • कोषाधिकारी/लेखाधिकारी- 22
  • जिला कमांडेंट होमगार्ड्स- 02
  • कारागार अधीक्षक- 01
  • सहायक आयुक्त (उद्योग)- 18 
  • कार्य अधिकारी- 23
  • खंड विकास अधिकारी- 72
  • जिला समाज कल्याण अधिकारी- 09
  • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी- 01
  • जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी- 05
  • वाणिज्य कर अधिकारी- 142
  • जिला खाद्य विपणन अधिकारी-02
  • नायब तहसीलदार- 258 
  • उप कारापाल- 60
  • जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी- 04
  • उप निबंधक- 40
  • उप्र कृषि सेवा समूह ‘ख’ सेक्शन-सी, श्रेणी-2, सांख्यिकी अधिकारी-03
  • सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान श्रेणी 2 – 01
  • व्यवस्थापक, राज्य संपत्ति विभाग-02
  • सहायक निदेशक, उद्योग (हथकरघा)-01

सीएम योगी के हाथों इन्हें मिला नियुक्ति पत्र 

  • नेहा पांचाल (डिप्टी कलेक्टर)- नई दिल्ली
  • आकृति शुक्ला (पुलिस उपाधीक्षक)- प्रयागराज 
  • निधि नागर (सहायक आयुक्त, राज्यकर)- गौतमबुद्ध नगर
  • निहारिका राय (राज्य कर अधिकारी)- शाहजहांपुर
  • महेश विक्रम श्रीवास्तव (खंड विकास अधिकारी) मीरजापुर
  • श्रुति शुक्ला (जिला कमांडेंट होमगार्ड) बलरामपुर
  • पार्थ सारथी- (उपनिबंधक)- बिजनौर 
  • आशीष सिंह- (जिला खाद्य विपणन अधिकारी) लखनऊ
  • अविनाश सागर- (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी)- अयोध्या
  • प्रिया शर्मा- (जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी)- बाराबंकी
  • राहुल पांडेय- (जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी)- बलिया 
  • गरिमा सिंह- (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी)- कानपुर नगर
  • गगन आनंद वर्मा- (लेखाधिकारी/कोषाधिकारी)- गोरखपुर 
  • प्रियंका नायक- (जिला समाज कल्याण अधिकारी)-गोरखपुर
  • विकास चंद्र पांडेय- (सहायक आयुक्त उद्योग)- सोनभद्र
  • साहिबा बानो- (नायब तहसीलदार)- रायबरेली
  • प्रियंका- (उप्र कृषि सेवा समूह ‘ख’) अधिकारी-मेरठ
  • नीलेश कुमार सिंह- (सहायक नियंत्रक विधिक माप)- बस्ती
  • सत्यम सिंह यादव- (उप कारापाल)- कौशांबी 
  • अंकित कुमार- (कार्य अधिकारी, पंचायती राज)- अमरोहा 
  • पूजा मिश्रा- (कार्य अधिकारी, पंचायती राज)- मैनपुरी
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जो यूपी में सफल, वह हर जगह सफल, CM योगी ने बढ़ाया नवचयनितों का उत्साह