Publish Date: Wed, 29 Sep 2021 (12:27 IST)
Updated Date: Wed, 29 Sep 2021 (12:30 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक और युवती का मुंह काला करके, जूते चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि गौर क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार को एक युवक और युवती के बीच प्रेम होने का आरोप लगाया और उनका मुंह काला कर, जूते चप्पल की माला पहना कर उन्हें पूरे गांव में घुमाया।
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़के की मां की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
webdunia
Publish Date: Wed, 29 Sep 2021 (12:27 IST)
Updated Date: Wed, 29 Sep 2021 (12:30 IST)