Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मथुरा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मथुरा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल
, शनिवार, 26 जून 2021 (14:41 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है।

 
रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है, जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
 
उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है। हाजरा से उसकी शादी 3 साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेनका गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा के पूर्व मंत्री ने कहा- 'घटिया महिला'