Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 (15:58 IST)
Updated Date: Tue, 13 Jan 2026 (17:55 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath: प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही हुआ। विश्व के इस सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। यह दुनिया के इतिहास में किसी भी धार्मिक आयोजन में जुटने वाली सबसे बड़ी संख्या का रिकॉर्ड है। इस आयोजन में कई रिकॉर्ड बने।
मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति जैसे मुख्य स्नान पर्वों पर प्रयागराज एक दिन के लिए दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला शहर बन गया। मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था का स्नान किया। 300 से अधिक सफाईकर्मियों ने एक साथ मिलकर गंगा और यमुना की जलधारा की सफाई की, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा नदी स्वच्छता अभियान माना गया। 10 हजार 102 लोगों ने मिलकर एक विशाल कैनवास पर अपने हाथों की छाप बनाई, जो एकता और सद्भाव का प्रतीक बनी। हाथों की छाप वाली यह सबसे लंबी पेंटिंग थी।
इतना ही नहीं 15 हजार से अधिक सफाईकर्मियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर सड़कों और घाटों की सफाई का विश्व रिकॉर्ड बनाया। महाकुंभ में रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने महाकुंभ में भागीदारी की। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी इस दौरान बने।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala