Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनाया गोरखनाथ मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

हमें फॉलो करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनाया गोरखनाथ मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव
, बुधवार, 12 अगस्त 2020 (15:10 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्र, सोहर और कृष्ण भजन के बीच जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। बुधवार सुबह योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ, महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में कुछ समय बिताया।
मंदिर के पुजारी द्वारका तिवारी ने बताया कि मंगलवार की आधी रात को योगी ने बाल कृष्ण (नंद गोपाल) की मूर्ति को झूले में रखा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद करीब आधे घंटे तक भजन गाए गए। इसके बाद योगी, मुख्य पुजारी कमलनाथ, मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना की। तिवारी ने बताया कि भजन का कार्यक्रम रात 8 बजे से आरंभ हो गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप बोले, इतना अनादर करने पर भी बिडेन का हैरिस का चुनाव करना हैरानीभरा