Publish Date: Wed, 10 Feb 2021 (10:21 IST)
Updated Date: Wed, 10 Feb 2021 (10:24 IST)
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने के वास्ते खाका तैयार करने के लिए एक कनाडाई कंपनी समेत तीन नोडल कंपनियों को अंतिम रूप से चुना है। 2 दिन पहले ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बुनियादी ढांचे के विकास की समयसीमा तय की थी।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि कनाडा की बहुराष्ट्रीय कंपनी एलईए एसोसिएट्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड और 2 भारतीय कंपनियों- एलएंडटी और कुकरेजा आर्किटेक्ट्स को दिशादृष्टि, क्रियान्वयन रणनीति और शहर के लिए समेकित बुनियादी ढांचा योजना तैयार करने लिए अंतिम रूप से चुना गया है। (भाषा)