Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सहारनपुर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सहारनपुर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (08:21 IST)
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी। किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
उत्तरप्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के 'जय जवान जय किसान' अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी।
 
गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले दिनों रामपुर के बिलासपुर के किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुई थीं जिसकी मौत 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ट्रैक्टर पलटने से हो गई थी।
 
कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है, पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है।
कांग्रेस के सूत्रों बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी ने उन जिलों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है जहां पर किसान सियासत का आधार रहे हैं और इस वक्त जहां किसान आंदोलन का खासा प्रभाव है।
 
उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है।
ललन कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तरप्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इनमें प्रदीप जैन आदित्य, सचिन पायलट, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, हार्दिक पटेल, आरपीएन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू प्रमुख हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कासगंज कांड : एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर, शराब माफिया ने पुलिस टीम को बंधक बनाकर भाले से किया था हमला