Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(प्रतिपदा तिथि)
  • तिथि- आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा
  • अमृत काल: रात 11:43 से 01:15 (2 जुलाई की सुबह) तक।
  • विशेष दिवस: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे, सी. ए. दिवस
  • राहुकाल: दोपहर 12:25 से 02:09 तक।
webdunia

नवरात्रि पर अखंड रामायण कराएगी योगी सरकार, हर जिले को मिलेंगे 1 लाख

Advertiesment
yogi government
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चैत्र नवरात्रि पर योगी सरकार ने रामायण और दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। आयोजनों के लिए सरकार की तरफ से हर जिले को 1 लाख रुपए का फंड दिया जाएगा।
 
प्रदेश सरकार जिलों के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और देवी जागरण का कार्यक्रम कराएगी। साथ ही झांकियों और अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर अखंड पाठ के आयोजन होंगे। योगी सरकार ने जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इन आयोजनों में महिलाओं की सहभागिता को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
 
आदेशों में कहा गया है कि जिले के जिन मंदिरों में ये सरकारी आयोजन होंगे, उनका नाम पता और अन्य जानकारियां जिला प्रशासन को जुटानी होगी। आयोजन के फोटो और वीडियो भी संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर डाले जाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है जो कि 30 मार्च रामनवमी तक चलेगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती है। इन दिनों रामायण पाठ भी किया जाता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन