Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम के CM का राहुल पर बड़ा हमला, कहा- क्या हमने आपसे राजीव गांधी का बेटा होने का सबूत मांगा है?

हमें फॉलो करें असम के CM का राहुल पर बड़ा हमला, कहा- क्या हमने आपसे राजीव गांधी का बेटा होने का सबूत मांगा है?
, शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (19:57 IST)
देहरादून। चुनावी राजनीति पर मूल मुद्दों से भटकर निजी हमलों पर आ गई है। असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निहायत निजी हमला करते हुए सवाल करते कहा- क्या हमने कभी राहुल गांधी से इस बात का सबूत मांगा है कि वे राजीव गांधी के बेटे हैं। 
 
दरअसल, सरमा ने यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले बयान पर की। उत्तराखंड की चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत चाहते थे, क्या हमने आपसे कभी सबूत मांगा है कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं। आपको बता दें कि सरमा किसी समय कांग्रेस में ही हुआ करते थे। 
उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड और देश के गौरव थे। उनके नेतृत्व में ही सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था। सेना से सबूत मांगने का आपको क्या हक हो। क्या उन्हें बिपिन रावत पर विश्वास नहीं है। ऐसे में आपको क्यों प्रूफ चाहिए। आप सैनिकों का अपमान मत करो। देश सबसे ऊपर होता है। 
 
राहुल पर निशाना जारी रखते हुए हिमंत ने कहा कि कभी-कभी वे कहते हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों का संघ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें सुनकर लगता है कि कांग्रेस में जिन्ना की आत्मा प्रवेश कर गई है। कांग्रेस की ध्रुवीकरण की राजनीति खत्म होना ही सही। मुझे लगता है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद यह काफी हद तक खत्म हो जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप के CM फेस भगवंत मान पर पंजाब के अटारी में हमला