Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Happy Valentine Day 2023 : वेलेंटाइन डे, रोमांस के सितारे और 12 राशियां : जानिए लव राशिफल

हमें फॉलो करें Happy Valentine Day 2023 : वेलेंटाइन डे, रोमांस के सितारे और 12 राशियां : जानिए लव राशिफल
प्यार का मौसम, प्यार का दिन, मोहब्बत के नाम एक हसीन शाम.... आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं आपके रोमांस के सितारे, क्या दे सकते हैं गिफ्ट और कैसा है आपका लव मीटर... आइए जानें राशि अनुसार क्या करें कि मोहब्बत का रंग गाढ़ा हो जाए... 
webdunia

1. मेष-
14 फरवरी का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। 
* प्यार में आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। 
* 14 फरवरी की शाम तक आप प्रेमी से शादी की स्वीकारोक्ति कर सकते हैं। 
* संगत साथी :सिंह एवं धनु।
* संभावना : आपकी लव स्टोरी को आगे बढ़ने में दो महीने का समय लग जाएगा।
* शुभ रंग :आप लाल रंग के कपड़े पहनें तो अच्छा रहेगा।
* सफलता की संभावना : 60 फीसदी।
*शुभ समय : 5:50 सायं से 7:15 
Gift Ideas : लाल, ऑरेंज, सिंदूरी रंग के ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट में दें।
दिल की शक्ल का कार्ड और 11 लाल गुलाब। 
उपाय- मिलने जाने से पहले गणेश जी या हनुमान जी का इन्हीं रंगों के फूलों से पूजन करें।
webdunia

2. वृषभ- 
* 14 फरवरी के दिन आप अपने दिल की बात बोल देंगे। 
* आप दिन भर उत्साहित और रोमांटिक रहेंगे। 
* शाम में आप अपने प्रेमी के साथ घूमने जाएंगे। 
* संगत साथी : मकर और कन्या।
* संभावना : आपकी बात एकदम से बन सकती है। 
* शुभ रंग : 14 फरवरी के दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो अच्छा रहेगा।
* सफलता की संभावना : 90 प्रतिशत, हालांकि वाणी की सावधानी जरूरी है।
*शुभ समय : प्रातः 9:20 से 10:35 तक 
Gift Ideas : हल्के हरे, सफेद या अन्य हल्के रंगों के फूलों के गुलदस्ते भेंट करें।
लव कार्ड या अच्छा परफ्यूम दे सकते हैं। 
उपाय- मुलाकात से पहले माता सरस्वती का पूजन इन्हीं रंगों के पुष्पों से करें।
webdunia

3. मिथुन- 
* रोमांस के मामले में आपको किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है।
*अपनी लव लाइफ को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
*आपके साथी आपसे बहुत उम्मीदें लगाए रहेंगे। 
*संभावना : आपके दिल का हाल आपके पार्टनर जरूर समझेंगे पर जवाब थोड़ा सोच-समझकर देंगे।
*संगत साथी : तुला एवं कुंभ।
*शुभ रंग : आपके लिए पीला रंग बहुत ही बढ़िया रहेगा। 
*सफलता की संभावना : 83 प्रतिशत। मन की बात खुलकर करें ।
*शुभ समय : सायं 4:40 से 6:15 तक 
Gift Ideas : पीले फूल जो हरी पत्तियों से घिरे हों, ऐसे गुलदस्ते भेंट में दें।
दिल की शक्ल का एक बड़ा कैंडल दे सकते हैं। 
उपाय- सुबह सबसे पहले माता शाकम्भरी का पूजन पीले रंग के पुष्पों से करें।
webdunia

4. कर्क- 
* आज संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
* आप एक नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे।
* शाम तक आप अपने पार्टनरसे मोहब्बत का कन्फेशन कर सकते हैं। 
* संगत साथी : वृश्चिक एवं मीन
* संभावना : बहुत समय लग सकता है। छह महीने तक बात बनेगी।
* शुभ रंग : आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
* सफलता की संभावना : यह केवल 40 प्रतिशत ही है। 
* शुभ समय : सायं 5:20 से 7 बजे तक।
Gift Ideas :  गुलाबी रंग के कार्ड तथा गुलाबी रंग के फूल भेंट करें।
लाल रंग के प्रेम-पत्र के साथ चॉकलेट।
उपाय- नहाने के बाद माता लक्ष्मी का पूजन इन्हीं रंग के फूलों से करें।
webdunia

5. सिंह- 
* आज का दिन मिलजुला रहेगा। 
* आज आप किसी प्रेम करने वाले के बीच आने से बचें और अपने प्रेम पर ध्यान दें। 
* आप खुशनसीब हैं जो आपको इतना प्यार करने वाला साथी मिला है,उनकी कद्र कीजिए। 
* संगत साथी : कन्या और वृश्चिक 
*संभावना : तुरंत बात नहीं बनेगी। 
* शुभ रंग :मेजेंटा कलर के कपड़े पहनने चाहिए।
*सफलता की संभावना : केवल 30 प्रतिशत ही है। 
* शुभ समय : सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक।
Gift Ideas : गहरे लाल गुलाब और इन्हीं रंगों के कार्ड भेंट करें।
कोई ऑरेंज और मेजेंटा कलर का गिफ्ट उन्हें दीजिए। 
उपाय- मुलाकात से पहले भगवान राम मंदिर में गुलाब चढ़ाएं।
webdunia

6. कन्या- 
* आपके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।
* आपको कोई बेहद प्रभावित कर सकता है। 
* आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
* संगत साथी : मकर और वृष।
* संभावना : कन्या राशि वाले लोगों की बात बनने में थोड़ा समय (करीब एक-दो महीना भी) लग सकता है। 
* शुभ रंग : तोतापरी या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए ।
* सफलता की संभावना : 70 प्रतिशत है । 
* शुभ समय : सायं 8:15 से 10:45 तक 
Gift Ideas : हरे, नारंगी, तोतापरी रंग के फूल तथा इन्हीं रंगों के कार्ड गिफ्ट करें।
इलेक्ट्रॉनिक उपहार से बात बन सकती है। 
उपाय- माता अन्नपूर्णा का इन्हीं रंग के पुष्पों से पूजन करें।
webdunia

7. तुला- 
* अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देने का उपयुक्त समय। 
* दिन भर सपनों की दुनिया में रहेंगे और आपकी शाम रोमांस से भरपूर बीतेगी। 
* संगत साथी : मिथुन और कुंभ।  
* संभावना : किस्मत आपका साथ देगी, 15-20 दिन में बात बन जाएगी। 
* शुभ रंग : काले रंग के कपड़े देंगे आपका साथ। 
* सफलता की संभावना : यह 70 प्रतिशत है। 
*  शुभ समय : सायं 4:20 से 6:15 है। 
Gift Ideas : जामुनी या पीले रंग वाले गुलदस्ते तथा कार्ड भेंट करें।
इस वेलेंटाइन डे पर आपको ड्रेस दिलाना ही होगी। 
उपाय- माता लक्ष्मी का श्वेत कमल से पूजन करें।
webdunia

8. वृश्चिक- 
* आपके प्रेम-संबंधों में आने वाली समस्याएं समाप्त होंगी। 
* आपके साथी आपको उपहार देंगे। 
* शाम में रोमांटिक लॉंग ड्राइव पर जाने की संभावना है। 
* संगत साथी : कर्क एवं मीन।
* संभावना : जो लोग अपने क्षेत्र से संबंधित लोगों को प्रपोज करेंगे उनकी बात तुरंत बन सकती है जबकि दूसरे क्षेत्र से जुड़े लोगों से दिल की बात कहने पर एक-दो महीने का समय लग सकता है। 
* शुभ रंग : बैंगनी रंग के कपड़े पहनने से बात बन जाएगी।
* सफलता की संभावना : 60 प्रतिशत।
*  शुभ समय : सायं 6:40 से 8:50।
Gift Ideas :  ऑरेंज रंग के कार्ड तथा फूलों वाले गुलदस्ते भेंट करें।
नीले कागज में लिपटे नीले रंग के ही गिफ्ट्स दें। 
उपाय- नीले फूलों से गणेश जी का पूजन करें।
webdunia

9. धनु- 
* आप खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। 
* आपको अपने साथी की याद आएगी। 
* शाम तक आपके साथी आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। 
* संगत साथी : मेष और सिंह। 
* संभावना : थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। हो सकता है कि आपके मन का कुछ होने में दस दिन लग जाएं।
* शुभ रंग : भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। 
* सफलता की संभावना : यह 68 प्रतिशत तक रहेगी।
*  शुभ समय : सायं 8:45 से 10:45 तक रात में। 
Gift Ideas : सुगंधित मोमबत्तियां। 
पीले-क्रीम रंग के पुष्पों वाले गुलदस्ते तथा कार्ड भेंट करें।
उपाय- पार्वती जी का पूजन इन्हीं रंगों के फूलों से करें।
webdunia

10. मकर- 
* जीवनसाथी के साथ आप घूमने जाएंगे।
* रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।
* यह दिन बेहद रोमांटिक बीतेगा।
* संगत साथी : कन्या और वृष। 
* संभावना : आपको थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ सकता है पर कोशिश जरूर करें। आपकी बात बनने में चार महीने तक का समय भी लग सकता है। 
* शुभ रंग : नीले रंग के कपड़े आपके लिए शुभ साबित होंगे । 
* सफलता की संभावना : यह संभावना 95 प्रतिशत है ।
* शुभ समय : सायं 5:00 से 7:45 तक।
Gift Ideas : गुलाबी रंग का टैडी 
आसमानी, नीले, जामुनिया रंग के कार्ड तथा फूल भेंट करें।
उपाय- भगवान शिव का पूजन इन्हीं रंग के फूलों से करें।
webdunia

11. कुंभ- 
*  कोई अनजान आपके करीब आ सकता है।
* अपने मन की बातों का जाहिर जरूर करें। 
* महंगे उपहार खरीद सकते हैं। 
* संगत साथी : मिथुन और तुला।  
* संभावना : दिल की बात कहने में आप जरा भी हिचक न दिखाएं। सफलता की पूरी उम्मीद है।
* शुभ रंग : गाढ़ा लाल आप पर सबसे अधिक फबेगा।
* सफलता की संभावना : सफलता की संभावना 98 प्रतिशत है । 
* शुभ समय : सायं 4:45 से 6:15 तक।
Gift Ideas :  ढेर सारे गहरे लाल गुलाब। 
आसमानी, नीले रंग के गिफ्ट्स खरीद सकते हैं। 
उपाय- शनि मंदिर में इन्हीं रंगों के फूल चढ़ाएं।
webdunia

12. मीन- 
* आपको अपने साथी से सरप्राइज मिल सकता है।
* दिन भर आप अपने साथी के साथ रहेंगे। 
* जीवन का कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। 
* संगत साथी : कर्क और वृश्चिक।
* संभावना : दिल की बात दिल तक पहुंच जाएगी, जल्द ही प्यार मिलेगा।
* शुभ रंग : हरे रंग के कपड़े शुभ साबित होंगे।
* सफलता की संभावना : सफलता की संभावना 65 प्रतिशत है।
* शुभ समय : सायं 6:50 से 8:00 तक।
Gift Ideas :   पीले-क्रीम-ऑरेंज कपड़े तथा ऑरेंज फ्लॉवर्स गिफ्ट करें।
कैंडी के पैकेट के साथ हाथ से बना केक 
उपाय- इन्हीं रंगों के पुष्पों से माता दुर्गा का पूजन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lata Mangeshkar: कंठ भी साधना का स्थान है