Valentines Day 2009 %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4 %e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%87 109020900054_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक गीत लिखा है मैंने

मुलाकातों की धुँधली परछाई में

Advertiesment
वेलेंटाइन डे
Gayarti SharmaWD
एक गीत लिखा मैंने
तेरी जुदाई में

तेरी मीठी बातों को
सहेजते हुए

उन हसीं मुलाकातों की
धुँधली परछाई में।


एक गीत लिखा मैंने
तेरी खिलते
गुलाबों सी हँसी
और तेरी शराबी आँखों की
मादक अँगड़ाई में।

एक गीत लिखा मैंने
तेरी मीठी बातों
मिलन की उन रातों
वो तेरा शर्माना
पलभर में रूठ जाना
उन बीते दिनों की याद में।

तुझे याद करते हुए
बहुत कुछ लिखा मैंने
और लिखता रहूँगा
जब तक तू जिंदा रहेगी मुझमें
मेरी यादों में।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi