Publish Date: Fri, 19 May 2023 (17:01 IST)
Updated Date: Thu, 27 Jun 2024 (12:20 IST)
Plants that bring money and good Health : वास्तु और ज्योतिष के अनुसार पेड़ और पौधे भी हमारे जीवन में सेहत और सकारात्मकता लाकर धन और समृद्धि के योग बनाते हैं। घर के बगीचे, गैलरी या गमले में लगाए जाने वाले ऐसे 5 पौधे हैं जो आपकी आर्थिक समस्या का समाधान करेंगे साथ ही सेहत भी आपकी चंगी कर देंगे।
1. क्रसुला ओवाटा : क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। यह सकारात्मक उर्जा का संचारण करता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी दिशा में रखना चाहिए या गैलरी में वहां रखें जहां से सूर्य का प्रकाश इस पर पड़े।
2. बैम्बू प्लांट : बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। भारतीय वास्तु शास्त्र में भी इसे पवित्र माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला माना गया है। घर के गमले में या लॉन में लगाया जाता है। समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं।
3. सफेद पलाश : कहते हैं कि जिस किसी के भी घर में सफेद पलाश और लक्ष्मणा का पौधा होता है वहां धनवर्षा होना शुरू हो जाती है। इसी के साथ घर के सभी सदस्यों की सेहत भी सही रहती है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे उगाया जा सकता है।
4. हाथी का कान (अलोकैसिया मैक्रोरिज़ोस) या कुबेर का पौधा : मजबूत चौड़े पत्ते वाले पौधों से घर में खुशियां आती हैं। इससे घर का हर कोना उत्साह से सरोबार हो जाता है। इसके घर में होने से मन और मस्तिष्क शांत रहता और इसे गुड लक माना गया है। कुबेर का पौधा भीतर से हरे रंग का और बाहर से बैंगनी रंग का होता है। इसकी पत्तियां मनी प्लांट की अपेक्षा छोटी और आगे से गोल होती हैं। कुछ लोग इसे क्रसुला ओवाटा का पौधा कहते हैं। हालांकि दोनों में बहुत ही मामूली सा अंतर माना गया है।
5. स्नेक प्लांट : इसे 'एयर प्यूरीफायर' भी कहते हैं। यह घर की हवा को शुद्ध करता है और ऑक्सिजन के लेवल को बढ़ाता है। इससे घर में सुख और शांति कायम होती है जिससे धन समृद्धि के मार्ग खुल जाते हैं। स्नेक प्लांट लगाने से व्यक्ति के घर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें