Publish Date: Sat, 24 Sep 2022 (14:58 IST)
Updated Date: Sat, 24 Sep 2022 (15:00 IST)
Bans ka paudha lagane se kya hota hai: बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। भारतीय संस्कृति में बांस को जलाना अशुभ माना जाता है। बांस के कई औषधीय गुण भी है। इससे फर्नीचर बनाए जाते हैं और इसका उपयोग घर बनाने में भी होता है। आओ जानते हैं बैम्बू प्लांट को घर में लगाने या रखने के 10 फायदे।
बांस का पौधा लगाने के फायदे | Bans ka paudha lagane ke fayde:
1. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है।
2. यह घर की सुंदरता को बढ़ाता है।
3. बांस का पौधा वातावरण और हवा को शुद्ध करता है।
4. वास्तु और फेंगशुई के अनुसार बांस को सुख और समृद्धि देने वाला माना गया है।
5. समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ाता है आप जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं।
6. बांस का पौधा लगाने से घर में प्रसन्नता और खुशी का माहौल निर्मित होता है
7. बांस का पौधा लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यानी यह लकी पौधा है।
8. बांस का पौधा लगाने से परिवार के लोग निरोगी भी बने रहते हैं।
9. बांस का पौधा मानसिक शांति के प्रदान करता है।
10. सूरज की सीधी रोशनी में कभी बैंबू का पौधा न रखें।