Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(आशा द्वितीया)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण द्वितीया
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त-आसों दोज, आशा द्वितीया, विश्व मलेरिया जागरूकता दि.
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

गरबा स्पेशल डाइट चार्ट : एनर्जी बनी रहेगी इन 7 फूड से

हमें फॉलो करें गरबा स्पेशल डाइट चार्ट : एनर्जी बनी रहेगी इन 7 फूड से
Navratri Garba 2022
 
इन दिनों गरबों की प्रैक्ट‍िस जोरों से जारी हैं, क्योंकि शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है। यदि आप भी प्रतिदिन गरबा खेलने जा रही हैं तो आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान देना चाहिए। आपको ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जो शरीर में आपका एनर्जी लेवल बनाए रखें और आपको थकान भी महसूस ना हो।

आइए यहां आपके लिए विशेष तौर पर प्रस्तुत हैं नवरात्रि गरबा खेलते हुए ऊर्जावान बने रहने के लिए 7 खास एनर्जी फूड के बारे में- 
 
1. अंकुरित अनाज : अंकुरित अनाज पोषक तत्वों से भरपूर आहार है, जो आपको फिट और उर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। गरबा खेलने से 1 या दो घंटे पहले आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-के, विटामिन-सी, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो अधि‍क समय तक शरीर में उर्जा का संचार कर आपको एनर्जेटि‍क और फि‍ट रखता है।
 
 
2. ओटमील/ जौ : ओटमील या जौ का आहार कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और फैटी एसिड के साथ ही फाइबर का भी बेहतरीन स्त्रोत है। इसे वर्कआउट से लगभग 1 से 2 घंटे पहले खाना आपको उर्जावान बनाए रखने के साथ ही स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। साथ ही यह रक्त में शर्करा का स्तर एकदम से नहीं बढ़ने देता। यह पचने में समय लेता है, जिससे अधि‍क समय तक शरीर में उर्जा का स्तर बना रहता है, वह भी बिना आलस्य के। 
 
3. फलों की स्मूदी- फलों की स्मूदी का प्रयोग वर्कआउट के पहले एक बढ़िया विकल्प है, इसलिए गरबा प्रैक्टिस में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। फलों से बनी स्मूदी को बहुत पसंद भी किया जाता है, यह स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है। इसके लिए आप मैंगो शेक, बनाना शेक, अनानास या तरबूज का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद कसर्बोहाइड्रेट तुरंत और लगतार उर्जा का संचार करने में सहायक है, वहीं प्रोटीन प्रैक्टिस के दौरान मसल्स को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। 
 
4. आटे का ब्रेड : आटे से बनी ब्रेड भी आपके लिए गरबा प्रेक्टिस में बेहद मददगार होगी। इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा आपकी मसल्स को फिट रखने के साथ ही उर्जा बनाए रखने के लिए खास है। प्रैक्टिस से कुछ घंटे पहले इसका प्रयोग आप उबले हुए अंडे या शहद के साथ भी कर सकते हैं। 
 
5. केला: केला कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और मेग्नीशियम का कांबिनेशन आपको उर्जावान बनाए रखने के साथ ही शरीर के अंतरिक अंगों को सुरक्षित रखने के लिए भी अहम है। गरबा करने से एक घंटा पहले आप केले का सेवन दही के साथ कर सकते हैं। यह उर्जा और सेहत का बेहतरीन विकल्प है।
 
 
6. ड्रायफ्रूट्स : ड्रायफ्रूट्स या सूखे मेवे उर्जा का एक बेहतर विकल्प होते हैं। गरबा डांडिया के दौरान इनका प्रयोग कर भी आप खुद को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रख सकते हैं। यह शरी को आंतरिक मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। 
 
7. चॉकलेट मिल्क : चॉकलेट मिल्क आपको पोषक देने के साथ ही लंबे समय तक उर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। गरबा प्रैक्टि‍स, वर्कआउट या जिम जाने के तुरंत पहले खाने से हमेशा बचें। कम से कम 1 घंटा पहले ही कुछ खाएं या पिएं। साथ ही गरबे के बाद इसका प्रयोग उर्जा का संचय करने में किया जा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

webdunia
Navratri n health 2022
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्यारी बेटियों, मजबूर नहीं, मजबूत बनो, बिटिया दिवस पर एक चिट्ठी