Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किस दिशा में लगाएं कौन-से रंग का परदा, जानिए वास्तु शास्त्र से...

हमें फॉलो करें किस दिशा में लगाएं कौन-से रंग का परदा, जानिए वास्तु शास्त्र से...
* घर में सुख-शांति चाहते हैं तो लगाएं वास्तु के अनुसार कर्टन... 

एक जमाना था, जब लोग घरों में परदे नहीं चिक का उपयोग करते थे। समय के साथ परपंरा बदली और लोग
कमरों को भव्यता प्रदान करने के लिए रंग-बिरंगे व डिजाइनर परदों का उपयोग करने लगे। यही नहीं, लोग अब परदों को कमरे के रंग के मैचिंग के हिसाब से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। 
 
आजकल लोग वास्तु को लेकर इतने सजग हो गए है कि वास्तु का ध्यान रखते हुए ही परदों की खरीदारी की जाती है। पहले एक परदे से ही काम चल जाता था, लेकिन लोग अब घर को नया लुक देने के लिए चुन्नटदार परदे खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, जिससे लोगों को एक की जगह दो परदे खरीदने पड़ते हैं। 
 
घरों में सामान को वास्तु की दिशा के अनुसार तो रखा ही जा रहा है, वहीं दिशा के अनुसार रंग का संयोजन किया जा रहा है। परदे भी इसी के अनुसार लगाए जाते हैं।

आइए जानते हैं किस दिशा/कोण में कौन-से रंग का परदा वास्तु के अनुसार लगाया जाना चाहिए।  
 
* ईशान कोण में सफेद रंग तथा क्रीम, हल्के पीले रंग के परदे लगाना लाभदायी होता है।  
 
* आग्नेय कोण में लाल रंग, मेहरून व सिंदूरी रंग का परदा लगाना चाहिए। 
 
* नैऋत्य कोण में हरा, काला परदा लगाना चाहिए। 
 
* वायव्य कोण में नीला, स्लेटी व बैंगनी कलर का परदा लगाना चाहिए। 
 
इस तरह वास्तु के अनुसार परदों को लगाने से वास्तु देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे घर में सुख-शांति आती है।


देखें वीडियो 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली पर दीये जलाने की परंपरा कैसे शुरू हुई, जानिए पौराणिक बातें...