Publish Date: Wed, 08 Jan 2020 (12:16 IST)
Updated Date: Wed, 08 Jan 2020 (12:26 IST)
घर के दरवाजे बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। प्रत्येक दिशा का दरवाजा लाभ के साथ नुकसान भी देता है। हालांकि परंपरागत अनुभव के आधार पर कहा जा सकता है कि उत्तर, ईशान और पूर्व मुखी मकान ही शुभ फलदायी होते हैं। फिर भी जान लेकिन कि कौन सी दिशा का दरवाजा क्या फल देता है।
1. पूर्व : पूर्व दिशा में घर का दरवाजा है कई मामलों में शुभ है लेकिन ऐसा व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है।
2. पश्चिम : पश्चिम दिशा में दरवाजा होने से घर की बरकत खत्म होती है।
3. उत्तर : उत्तर दिशा का दरवाजा शुभ फल ही देता है लेकिन यदि उस दरवाजे के सामने किसी भी प्रकार का वास्तुदोष नहीं हो तो।
4. दक्षिण : दक्षिण दिशा का दरवाजा है तो लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
5. आग्नेय : आग्नेय दिशा का दरवाजा घर में रोग उत्पन्न करता है।
6. ईशान : ईशान दिशा के दरवाजे के सामने किसी भी प्रकार का वास्तुदोष नहीं है तो यह शुभफलदायी होता है।
7. नैऋत्य : यह दिशा भी दक्षिण और आग्नेय दिशा की तरह फल देने वाली होती है।
8. वायव्य : वायव्य दिशा के दावाजे का फल भी पश्चिम और उत्तर की तरह हो सकता है, लेकिन यह दिशा सही नहीं है तो पड़ोसी से संबंध खराब हो सकते हैं।