Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एलोवेरा का पौधा घर में लगाने से क्या होगा? सेहत के साथ जानिए किस्मत का कनेक्शन

हमें फॉलो करें vastu and health Benefits of Aloe Vera
एलोवेरा Aloe Vera Gwarpatha का  नाम इन दिनों बहुत लिया जा रहा है। हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। एलोवेरा को ग्वारपाठा, घृत कुमारी या क्वारगंदल कहते हैं। यह पौधा कई प्रकार के औषधीय गुणों से संपन्न है। यह दर्द निवारक, जले घावों पर, चोट में, गठिया में, पुराना बुखार, चर्म रोग, अस्थमा, पेट व आंत के रोगों तथा कोलेस्ट्रॉल कम करने और कैंसर जैसे रोग में भी उपयोगी है।

इसके सेवन से शरीर के कई रोगों का निवारण होता है। आयुर्वेद और वैज्ञानिक दोनों ही इसे खूबियों वाला मानते हैं। लेकिन एलोवेरा का पौधा घर में लगाना शुभ है या अशुभ? आइए इससे पहले जानते हैं कि एलोवेरा के घरेलू इस्तेमाल क्या हैं? 
 
एलोवेरा के जबरदस्त घरेलू इस्तेमाल है... 
 
एलोवेरा में 18 धातु, 15 एमीनो एसिड और 12 विटामिन मौजूद होते हैं। 
 
इसकी तासीर गर्म होती हैं। यह बहुत पौष्टिक होता है। 
 
इसका सेवन उतना ही लाभप्रद होता है जितना की इसे बाहरी त्वचा पर लगाना। 
 
इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर एवं काटकर रस निकाला जाता है। 
 
अगर 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट ले लिया जाए तो दिन-भर शरीर में शक्ति व चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है।
 
एलोवेरा में एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण होते है। छोटी-मोटी चोट, जलने-कटने पर व किसी कीड़े के काटने पर जेल को लगाया जा सकता है।
 
एलोवेरा खून में शर्करा के स्तर को बनाए रखता है। बवासीर, डायबिटीज, गर्भाशय के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द व फटी एडियों के लिए यह लाभप्रद है।
 
एलोवेरा का सेवन खून की कमी को भी दूर करता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 
webdunia
ज्योतिष और वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने से क्या होगा?
 
एलोवेरा को घर में लगाने से क्या होता है | Aloe vera ghar mein lagane se kya hota hai
 
- घर में एलोवेरा का पौधा लगाना शुभ होता है। यह पौधा घर पर लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
 
- सफलता की राह में आ रही सभी तरह की बाधाओं को दूर करने में यह पौधा सहायक है। 
 
- इस पौधे को वैसे तो किसी भी दिशा में लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार तरक्की के लिए पश्‍चिम में लगाना उत्तम है। 
 
- इसके घर में लगे होने से वातावरण सकारात्मक और सुंदर बनता है।
 
- एलोवेरा के घर में होने से घर के सदस्यों में परस्पर शांति रहती है। 
 
- एलोवेरा घर में धन की आवक में निरंतरता लाता है। 
 
- एलोवेरा के इस्तेमाल से फायदा होता ही है इसके होने भर से भी कई बीमारियां दूर रहती हैं। 
 
- एलोवेरा प्यार, प्रगति, पैसा, प्रमोशन और प्रतिष्ठा के लिए भी शुभ माना गया है।  
 
- मन की शांति और सेहत की राहत चाहिए तो इस पौधे को पूर्व दिशा में लगाएं। 
 
देखभाल 
 
- इस पौधे को जरूरत से ज्यादा पानी नहीं दें और तेज धूप में रखें, तो यह अच्‍छे से विकसित होगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जून माह में पंचक कब से कब तक है?