Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वास्तु-फेंगशुई : स्टडी टेबल ऐसी होगी तो मिलेगी मनचाही सफलता

हमें फॉलो करें वास्तु-फेंगशुई : स्टडी टेबल ऐसी होगी तो मिलेगी मनचाही सफलता
क्या आपने स्टडी टेबल पर ध्यान दिया है। वह सुविधाजनक तो है लेकिन क्या वास्तु अनुरूप भी है.. आइए पढ़ें उपयोगी जानकारी... 
 
* टेबल हमेशा आयताकार होना चाहिए, गोलाकार या अंडाकार नहीं होना चाहिए। 
 
* टेबल के टॉप का रंग सफेद, दूधिया या क्रीम श्रेष्ठ है या अन्य रंग फीके हल्के कलर हों तो श्रेष्ठ है। प्लेन ग्लास भी रख सकते हैं। 
 
* टेबल पर अध्ययन करते समय विषय से संबंधित पुस्तकें व आवश्यक इंस्ट्रूमेंट ही रखें। 

ALSO READ: वास्तु अनुसार रूम में पढ़ाई करेंगे तो सफलता दरवाजा बजा कर आएगी
 
* बंद घड़ी, टूटे-फूटे व बंद पेन, धारदार चाकू, हथियार व औजार कदापि नहीं रखें। 
 
* कम्प्यूटर टेबल पूर्व मध्य या उत्तर मध्य में रखें। ईशान में नहीं रखें। 

* स्टडी टेबल व कुर्सी के ऊपर सीढ़ियां, बीम, कॉलम, डक्ट व टांड नहीं हों। 
 
* स्वीच बोर्ड आग्नेय या वावव्य में रखें। ईशान पर नहीं हों। 
 
* अध्ययन कक्ष के मंदिर में सुबह-शाम कपूर या शुद्ध घी का दीपक व हल्की खुशबू की अगरबत्ती अवश्य लगाएं। 

* भवन का ईशान कोण घटा-कटा व बढ़ा हुआ नहीं हो एवं सीढ़ियां एवं रसोई नहीं हो व मास्टर शयन कक्ष नहीं हो, साथ ही अनुपयोगी सामान, स्टोर व वृक्ष नहीं हों।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वृषभ राशि में आए सूर्य, किस राशि के लिए शुभ, किसके लिए अशुभ