Vastu dosh: इन लक्षणों से जानें कि घर में है वास्तु दोष
Vastu Tips: कैसे जानें कि घर में है वास्तु दोष
Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 (13:09 IST)
Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 (13:12 IST)
Symptoms of Vastu Dosh: ग्रहों से अधिक घर के वास्तु का प्रभाव हमारी जिंदगी पर पड़ता है। कोई सा भी घर या मकान हमारी जिंदगी को बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। इसलिए जरूरी है कि आपका घर वास्तु के अनुसार होना चाहिए। यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो यह आपको कैसे पता चल सकता है? इसके लिए जानिए वास्तु दोष के लक्षण।
ALSO READ: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट के सामने क्या नहीं होना चाहिए?
इन लक्षणों से जानें कि घर में है वास्तु दोष:
1. यदि कड़ी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक समस्या बनी रहती है तो घर में कहीं न कहीं वास्तु दोष है।
2. यदि घर के सदस्य बार बार बीमार पड़ रहे हैं या रोग पीछा ही नहीं छोड़ रहा है तो इसके कारणों की जांच करें अन्यथा घर का वास्तु देखें।
3. यदि परिवार में अचानक से कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाता है या बीमारी से अकाल मौत मर जाता है तो वास्तु दोष की जांच करवा लें।
5. अत्यधिक क्रोध, माइग्रेन, मानसिक दुर्बलता, अवसाद, बेचैनी, नींद न आना यह सभी वास्तु दोष के लक्षण हैं।
6. हर कार्य में रुकावट आना, न केवल व्यक्तिगत जीवन में बल्कि कार्यक्षेत्र में भी असफलताओं का सामना करना भी वास्तु दोष का लक्षण है।
7. कड़ी मेहनत का फल नहीं मिलना, भाग्य का साथ नहीं मिलना भी वास्तु दोष का लक्षण है। कई बार बने-बनाए काम भी वास्तु दोष की वजह से बिगड़ जाते हैं।
8. बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगना, बच्चों की पढ़ाई बार-बार बाधित होना, बच्चों का चिड़चिड़ा होना भी वास्तु दोष का लक्षण है।
10. आग्नेय मुखी, दक्षिण मुखी, नैऋत्य मुखी, शेर मुखी, कोने और सुनसान के मकान में गंभीर वास्तु दोष होता है।