Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अच्छे विचार और शुभ ऊर्जा चाहिए तो लिविंग एरिया से 10 वस्तुएं हटाएं, रखें 5 चीजें

Advertiesment
Drawing room
Living room: लिविंग एरिया ऐसी जगह है जहां पर आप ज्यादा समय बिताते हैं। जहां पर अतिथियों का स्वागत होता है। इस रूम या एरिया को यदि वास्तु अनुसार डेवलप नहीं किया है तो यह आपके जीवन को नकारात्मक बातों से ज्यादा प्रभावित करेगा। यह भी ध्यान देने जरूरी है कि यहां पर कौनसी वस्तुएं रखना चाहिए और कौनसी नहीं।
 
लिविंग एरिया में रखें 5 चीजें 
 
1. गुलदस्ता : यहां पर सुंदर फूलों का गुलदस्ता उत्तर या ईशान दिशा में रखें। यदि यह प्राकृतिक है तो ज्यादा बेहतर होगा। एक कांच के बॉउल में पानी भरकर उसमें ताजे फूल रखने से घर परिवार में खुशियों का माहौल बनता है।
 
2. सुंदर तस्वीर : यहां आप सुंदर तस्वीर लगाएं। जैसे हंसते-मुस्कुराते संयुक्त परिवार का चित्र, चिढ़ियाओं की पेंटिंग, हंस के जोड़ों की तस्वीर, समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, सुंदर डॉल्फिन की तस्वीर, सुंदर फूलों का बगीचा, तितलियां, आसमान में उड़ते हुए पक्षियों का चित्र, गौतम बुद्ध या श्रीकृष्ण आदि में से कोई एक चित्र का चयन कर सकते हैं।
 
3. हाथी या गणेशजी की मूर्ति : यहां पर उचित स्थान पर आप कम से कम आधा फुट के चांदी, पीतल, तांबे या मिट्टी के हाथी रखें। हाथी नहीं तो गणेशजी की सुंदर सी मूर्ति रखें। ईशान कोण और नैऋत्य दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। घर की इन दिशाओं में मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 
4. प्लांट : मनी प्लांट, क्रसुला ओवाटा, बैम्बू प्लांट या अन्य कोई भी सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा आप लिविंग एरिया की ईशान या आग्नेय दिशा में रख सकते हैं।
 
5. विंड चाइम्स : पवन की झंकार (विंड चाइम्स) बैठक रूम के दरवाजे पर लगाई जा सकती है। यह नहीं लगाना चाहते हैं तो सुंदर सा झूमर लगाएं या भारतीय शैली की घंटियां।
webdunia
लिविंग एरिया 10 वस्तुएं हटाएं :
1. नकारात्मक या कांटेदार पौधे। जैसे कैक्टस, कटे पेड़ या ठूंठ आदि।
2. नकारात्मककता फैलाने वाले चित्र। जैसे जंगली हिंसक जानवर, ताजमहल, अभिनेता, अभिनेत्री, कार, बाइक, मॉडल, पूर्वज आदि।
3. अटाला या कबाड़ रखा है तो उसे लिविंग एरिया से हटा दें।
4. टूटे फूटे फर्निचर, खुली अलमारी, फटे पर्दे या टी टेबल।
5. लोहे की भारी वस्तु या पेटी।
6. धारदार वस्तुएं।
7. जंगली और हिंसक पशुओं या नकारात्मकता फैलाने वाली मूर्तियां।
8. हानिकारक या जहरीली वस्तुएं। जैसे एसिड, फिनॉयल, कीटनाशक आदि की बोतल।
9. फटे पुराने कपड़ों की पोटली।
10. पत्थर, नग नगिना या अत्यधिक प्लास्‍टिक का सामान।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थाली में क्यों नहीं रखते हैं 3 रोटियां, जानिए रसोई के नियम