Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Vastu Tips : घर बनाने जा रहे हैं तो जानें कि कितना बड़ा या किस आकार का होना चाहिए

Advertiesment
What should be the shape of the house
Vastu Tips : यदि आप घर बनाने जा रहे हैं तो दिशा के साथ ही उसके आकार-प्रकार और आदर्श का भी ध्यान रखें। उचित नियम और सुरम्य वातावरण वाले स्थान पर घर बनता है तो वह सुख, शांति और समृद्धि देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार एक आदर्श घर कैसा होना चाहिए? जानिए कुछ खास वास्तु नियम।
 
1. प्लाट या मकान चौकोर या आयताकार उत्तम माना गया है।
 
2. चौकोर प्लाट है तो उस पर चौकोर मकान ही बनाएं। इसकी चौड़ाई से लंबाई एक फीट ज्यादा रखें।
 
3. आयताकार मकान में चौड़ाई की दोगुनी से अधिक लंबाई नहीं होनी चाहिए।
 
4. एक आदर्श घर के आगे और पीछे एक छोटा सा आंगन होना चाहिए।
 
5. बेडरूम, शौचालय, पूजा घर और रसोई घर वास्तु में बताई गई दिशा के अनुसार होना चाहिए।
 
6. हर सदस्य का बेडरूम अलग होना चाहिए। कम से कम तीन बेडरूम का घर होना ही चाहिए।
 
7. आदर्श घर की भूमि उचित प्रकार, गुण और स्थान की होना चाहिए।
 
8. भूमि की लंबाई चौड़ाई और परिधि के अनुसार ही वास्तु नियम से मकान का आकार तय होना चाहिए। 
 
9. वास्तु पुरुष मंडल के आधार पर घर की निर्माण योजना का निर्माण किया जाना चाहिए। 
 
10. एक आदर्श घर में प्राकृतिक वायु और प्रकाश की सुविधा होनी चाहिए। खिड़कियों, वेंटिलेशन और दरवाजों के आकार का विशेष ध्यान रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vallabhacharya Jayanti 2024: श्री वल्लभाचार्य जयंती कब है, श्री कृष्ण का श्रीनाथजी क्या है?