Publish Date: Tue, 07 Aug 2018 (13:13 IST)
Updated Date: Tue, 07 Aug 2018 (13:18 IST)
US का एक वीडियो जोरो शोरो से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं McDonald’s में बेहद ही खतरनाक तरीके से लड़ रही हैं, यह भयंकर लड़ाई एम्पलाई और कस्टमर के बीच में हुई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Daily Mail की खबर के मुताबिक, एक महिला कस्टमर फ्री सोडा चुरा रही थी, उस वक्त महिला कर्मचारी ने देख लिया, जिसके बाद लड़ाई शुरू हो गई।
इस वायरल वीडियो को नेवादा की रहने वाली लड़की मैरी डेयाग ने अपने मोबाइल से कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर करा। डेयाग भी इस वक्त McDonald’s में बैठकर ही खाना खा रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही कर्मचारी चोरी करते हुए देखती है तो कस्टमर उन पर फ्रेंच फ्राइज और मिल्कशेक फेक देती है।
लड़की भी मारने की कोशिश करती है लेकिन आउटलेट में काम करने वाले उसे रोक लेते हैं, जिसके बाद महिला के बाल पकड़कर वापस पीटा जाता है। इसके बाद फिर से उस कस्टमर को पकड़ लेते हैं और दोबारा से उस के बालों को पकड़कर खूब पीटा जाता है। इस महिला कस्टमर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है, इसे अभी तक 9 लाख से ज्यादा भी लोग देख चुके हैं।