Publish Date: Wed, 05 Sep 2018 (16:45 IST)
Updated Date: Wed, 05 Sep 2018 (16:48 IST)
‘अगर आप उटाह की सुदूर झीलों पर मछलियाँ को उड़ते देखें तो हैरान मत होना’- इस कैप्शन के साथ 24 अगस्त को एक वीडियो शेयर किया गया, जो झट वायरल हो गया। जिसने भी वह वीडियो देखा, वह इस नजारे से अभिभूत हो गया। दरअसल यह घटना उटाह की एक झील में मछली गिराने की है, जिसे देखकर लगता है जैसे आसमान से मछलियाँ बरस रही हों। इस वीडियो को उटाह डिविजन ऑफ वाइल्डलाइफ रिसोर्सेज (Utah DWR) ने फेसबुक पर शेयर किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछलियों को प्लेन से झील में डाला जा रहा है, जिससे ये मछलियाँ उड़ती हुई झीलों में गिर रही हैं।
क्या है इसका कारण..
उटाह की इस झील में मछलियाँ नहीं हैं, इसलिए यहाँ मछलियों को स्टॉक किया जाता रहा है। झीलों में प्लेन से मछलियाँ डालने का कारण यह है कि उँचाई पर और सुदूर होने के कारण झील तक सड़क आदि की सुविधा नहीं है। जिसके चलते यहाँ मछलियाँ पहुँचाने में काफी वक्त लगता है, जिससे मछलियों के मरने का खतरा होता है।
इसी कारण मछलियों को प्लेन से लाकर झील में छोड़ा जाता है। साथ ही, ये मछलियाँ काफी छोटी होती हैं और ऊपर से गिराने पर उनको कोई खतरा नहीं होता। Utah DWR का कहना है कि इस तरह मछलियों को झील में डालने से करीब 95 प्रतिशत मछलियाँ जीवित रहती हैं।
वायरल वीडियो देखने के लिए
यहां क्लिक करें।
webdunia
Publish Date: Wed, 05 Sep 2018 (16:45 IST)
Updated Date: Wed, 05 Sep 2018 (16:48 IST)