Publish Date: Thu, 27 Sep 2018 (13:00 IST)
Updated Date: Thu, 27 Sep 2018 (13:00 IST)
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिंस हैरी हाथों में समोसा छिपाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। ITV News ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘रंगे हाथों पकड़े गए। भूखे प्रिंस हैरी कुकबुक के लॉन्चिंग कार्यक्रम में स्नैक लेकर जाते हुए नजर आए।’ ट्विटर पर प्रिंस हैरी की इस मासूम हरकत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी शरारती हंसी की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, प्रिंस हैरी पत्नी मेगन मार्केल के साथ एक कुकबुक की लॉन्चिंग में पहुंचे थे। इसी पार्टी में प्रिंस हैरी को टेबल से एक समोसा चुराते हुए देखा गया। आप इस वीडिया में देख सकते हैं कि कैसे वह समोसा चुराकर अपने हाथों को पीछे करके गेस्ट के साथ खड़े हो गए।
लेकिन तभी उनको पता चल गया कि उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद प्रिंस हैरी स्माइल करते हुए किसी तरह से अपने हाथ में लिए समोसे को छुपाते हुए नजर आए और फिर गाड़ी में बैठकर निकल गए।
आपको बता दें कि प्रिंस हैरी 19 मई को हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल से शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और हमारी देसी गर्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा भी इस शादी में शामिल थीं।