Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या फीफा विश्व कप से पहले रूस ने मारे हजारों आवारा कुत्ते, जानिए सच..

हमें फॉलो करें क्या फीफा विश्व कप से पहले रूस ने मारे हजारों आवारा कुत्ते, जानिए सच..
, बुधवार, 20 जून 2018 (14:27 IST)
आपको याद होगा कि फीफा विश्व कप से ठीक पहले रूस ने 20 लाख आवारा कुत्तों को मारने का आदेश दिया था। हालांकि, एनिमल राइट्स वालों की आपत्ति के बाद रूस के उप प्रधानमंत्री विटाली मुटको ने भरोसा दिलाया कि कुत्तों को मारा नहीं जाएगा बल्कि उन्हें शेल्टर्स में बंद किया जाएगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक दावे को जिसने भी पढ़ा, वह कांप गया।
 
 
क्या है दावा..
webdunia
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि फीफा विश्व कप की तैयारियों के चलते रूस ने हजारों आवारा कुत्तों को मार डाला। इस तस्वीर के सामने आते ही लोग रूस और वहां के प्रशासन की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
 
आइए जानते हैं इन दावों में कितनी सच्चाई है..
यह तस्वीर तो असली है, लेकिन तस्वीर के साथ दी गई जानकारी झूठी है। इस तस्वीर में दिख रहे कुत्तों को जहर देकर मारा गया है, लेकिन यह तस्वीर रूस की नहीं बल्कि पाकिस्तान के कराची शहर की है, वो भी 2 साल पुरानी।


webdunia
दरअसल, अक्टूबर 2016 में कराची के स्थानीय प्रशासन ने आवारा कुत्तों द्वारा हमलों की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद करीब 1,050 कुत्तों को जहर देकर मार डाला था।

हमारी पड़ताल में फीफा विश्व कप की तैयारियों के चलते हजारों आवारा कुत्तों को मार डालने का दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल जी, आपके परिवार और आपकी पार्टी ने कश्मीर को तबाह कर दिया...