Publish Date: Wed, 20 May 2020 (12:36 IST)
Updated Date: Wed, 20 May 2020 (12:42 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि टीवी पर आने से पहले कुछ लोग पीएम मोदी का मेकअप करते हैं, जो कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।
क्या है वायरल-
कई फेसबुक यूजर्स वीडियो शेयर कर लिखते हैं, ‘टीवी पर आने से पहले इतनी तैयारी करता है ये गरीब आदमी’।
क्या है सच-
वीडियो पर किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो 2016 का है। वीडियो में दिख रहे लोग मैडम तुसाद म्यूजियम के टीम के सदस्य हैं और ये प्रधानमंत्री का मेकअप नहीं कर रहे हैं बल्कि उनका माप ले रहे हैं।