Publish Date: Wed, 20 May 2020 (10:55 IST)
Updated Date: Wed, 20 May 2020 (11:28 IST)
लॉकडाउन में सभी सेलेब्स अपने घर में बंद हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय भी परिवार के साथ घर में समय बिता रही हैं। लेकिन इस बीच वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने लॉकडाउन में खुद को तनाव से दूर रखने के लिए फैंस को कुछ टिप्स भी दिए हैं।
मौनी राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अपनी कॉफी पीजिए, किताब पढ़िए और डांस की मदद से अपनी चिंताओं को दूर रखिए।'
इसी के साथ मौनी ने एक बूमेरॉन्ग वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। मौनी आज कल सोशल मीडिया पर काफी कुछ साझा करती रहती हैं। लॉकडाउन के इन दिनों में वह पेंटिंग भी कर रही हैं। उन्होंने फैंस के संग अपनी कई सारी पेंटिंग्स भी साझा की हैं।
बता दें कि मौनी रॉय की आखिरी रिलीज फिल्म 'मेड इन चाइना' है। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म का नाम 'ब्रह्मास्त्र' है। फिल्म में वह रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ काम करती नजर आएंगी।