Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से भरा नामांकन, ममता से मुकाबला

Advertiesment
Suvendu Adhikari
हल्दिया। भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर उनका मुकाबला मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से होगा।
 
अधिकारी ने एक रैली के बाद हल्दिया में उप-विभागीय कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस रैली में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और स्मृति ईरानी ने भी शिरकत की।
 
अधिकारी दिसम्बर में ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। तृणमूल की टिकट पर 2016 में अधिकारी ने नंदीग्राम से भाकपा के उम्मीदवार को 81,230 मातों के अंतर से मात दी थी।
 
उल्लेखनीय है कि बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया था। नामाकंन भरने के बाद ममता एक हादसे में बुरी तरह घायल हो गई। वाम नेतृत्व वाले महागठबंधन ने माकपा की युवा नेता मिनाक्षी मुखर्जी को यहां से मैदान में उतारा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी