Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये हैं ओलंपिक में भारत की ‘लेडी लक’। इन महिला खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में बढ़ाया देश का गौरव

विश्व में भारत का सर ऊंचा करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी और उनकी उपलब्धियां

हमें फॉलो करें Indian Women Athlete Winners in Olympic Games:

WD Feature Desk

, सोमवार, 5 अगस्त 2024 (18:05 IST)
Indian Women Athlete Winners in Olympic Games:

Indian Women Athlete Winners in Olympic Games: पिछले कुछ दशकों में भारत ने ओलंपिक में शानदार सफलता हासिल की है और भारतीय महिला एथलीटों ने भी इस सबसे बड़े स्तर की प्रतियोगिता में देश को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

24 ओलंपिक खेलों में भारतीय एथलीटों ने अब तक 35 पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है । इनमें से 8 पदक 7 महिला एथलीटों ने अपने नाम किए हैं। ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से महिला एथलिट कई सालों से हिस्सा लेती आ रही हैं। साथ ही वैश्विक पटल पर भारतीय महिला एथलिटों ने खेलों के इस महाआयोजन में राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से किन महिला एथलिटों ने मेडल जीते हैं? आज इस आलेख में हम आपको ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली महिला एथलिटों के बारे में बता रहे हैं।ALSO READ: क्या मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में मिली सफलता के बाद शोहरत को संभाल पाएंगी?

ओलंपिक में पहला मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी
भारत की ओर से महिला वर्ग में ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी थीं। उन्होंने साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में भारतोल्लन श्रेणी में कांस्य पदक जीता था।

अब तक मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी
महिला वर्ग में ओलंपिक में अभी तक कुल 8 महिलाओं ने भारत के लिए पदक जीते हैं। इनमें कर्णम मल्लेश्वरी, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, साक्षी मलिक, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन और मनु भाकर के नाम शामिल हैं।

webdunia
Female Indian Athletes in Olympic


सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाड़ी
ओलंपिक में भारत के लिए अभी तक एक महिला खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीता है। महिला पीवी सिंधू ने 2016 में रियो डी जेनेरियों में आयोजित ओलंपिक खेलों में बैटमिंटन में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था। सिंधु दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और भारत की दूसरी एथलीट हैं।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रच दिया इतिहास
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने दोहरे पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह शूटिंग खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में दो मेडल जीते हैं। इसके साथ ही वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आप भी रोज पीते हैं तांबे की बोतल में पानी? हो जाएं सावधान, जानें नुकसान