Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या होती हैं 'डिंपल' पड़ने वाली शख्सियतों की विशेषताएं ?

हमें फॉलो करें क्या होती हैं 'डिंपल' पड़ने वाली शख्सियतों की विशेषताएं ?
- सीमान्त सुवीर

यदि आप लड़की हैं और चेहरे पर 'डिंपल' पड़ते हैं तो इसका गुरुर करने लगें कि आप इस ईश्वरीय देन को पाने वाली दुनिया की चुनिंदा भाग्यशाली लड़कियों में से एक हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में केवल 20 प्रतिशत ही ऐसे लोग हैं, जिनके गाल पर डिंपल पड़ते हैं। ये बात भी सही है कि गोरे-गोरे चेहरे डिंपल पड़ने से लड़कियों की खूबसूरती मे चार चांद लग जाते हैं। 
 
जब भी कोई युवा किसी लड़की को पसंद करता है तो उसके मन में सबसे पहला विचार यही आता है कि लड़की सुंदर, गोरी और गुणी हो और इस पर यदि उसके चेहरे पर डिंपल पड़ते हैं तो ये सोने पर सुहागा हो जाता है। इसका कारण यह है कि डिंपल पड़ने वाली लड़कियां सौभाग्यशाली और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने वाली होती हैं।
 
ऐसा माना गया है कि डिंपल पड़ने वाली लड़कियां अन्य लड़कियों की तुलना में अधिक आकर्षक लिए रहती हैं और यही आकर्षण सामने वाले का मन मोह लेता है। जब इस खासियत को लेकर जन्म लेने वाली लड़कियां मुस्कुराती हैं तो ये डिंपल उनकी सुंदरता को कई गुना बढ़ा लेते हैं। जिन लड़कियों को दोनों गालों पर डिंपल पड़ते हैं, वे औरों की तुलना में अधिक आकर्षण वाली होती हैं।
webdunia
भारतीय शास्त्र और पुराणों में भी डिंपल वाली लड़कियों का उल्लेख है। विष्णु पुराण कहता है कि हंसते समय जिस लड़की के गालों में गड्ढे पड़ते हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर संबंध भी बने रहते हैं। 
 
चेहरे पर डिंपल पड़ने को लेकर ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि शुक्र के अधिक प्रभाव की वजह से डिंपल पड़ते हैं। जन्म के समय शुक्र की मजबूत स्थिति के कारण चेहरे पर डिंपल आते हैं। ऐसी लड़कियां बहुत शौकीन होती हैं और प्रेम संबंध में सफल भी रहती हैं।
 
वैसे वैज्ञानिक तर्को की बात की जाए तो गालों पर डिंपल चेहरे पर वसा की अधिकता या उसकी खास बनावट और कुछ खास मांसपेशियों के कारण बनते हैं। सामान्य तौर पर यह आनुवांशिक होते हैं, लेकिन कई बार जरूरी नहीं है कि आपके माता-पिता को भी डिंपल हो। हालांकि ज्यादातर मामले ऐसे देखे गए हैं, जिसमें मां और बेटी दोनों को ही डिंपल पड़ते है।
webdunia
यह भी जरूरी नहीं है कि डिंपल पर एकाधिकार सिर्फ लड़कियों का होता है, बल्कि लड़कों में भी डिंपल पड़ते हैं। बॉलीवुड में जहां एक ओर शर्मिला टैगोर, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, आलिया भट्‍ट और ट्‍विकल खन्ना के चेहरे पर डिंपल पड़ते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के चेहरे पर आप डिंपल देख सकते हैं।
 
 
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में केवल 20 प्रतिशत लोग ही ऐसे भाग्यशाली हैं, जिनके चेहरे पर मुस्कुराते हुए डिंपल पड़ते हैं जबकि 80 प्रतिशत लोग इस गुण से परिपूर्ण नहीं रहते। बहरहाल, चेहरे में डिंपल होना भाग्य की बात है क्योंकि ये ईश्वरीय बहुत कम लोगों को नसीब होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज सारा देश ही 'शिवपालगंज' है