Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 (16:30 IST)
Updated Date: Tue, 11 Mar 2025 (16:39 IST)
शीर्षक- नारी की महिमा
- श्रीमती सारिका सोनगांवकर
नर राजा है तो नारी रानी है नारी बिना जीवन बेमानी है।
नारी है तो जान है इस जगत मे। नारी बिना सूनी जिंदगानी है।
नारीरमणी नारी ललनी नारी मनोहारीणी है।
नारी हरफनमौला नारी तरणतारीणी है।
घर को बस घर ही नही स्वर्ग बनाती है।
न उसका कोई समय न ही सारीणी है।
कहने को अबला कहलाती पर सबको सबल बनाती है।
नारी घर की विरासत नारी घर की थाती है।
मत करो इसका अपमान इसे घर की इज्जत प्यारी है
नारी का करोगे मान तो जिंदगी वारी न्यारी है
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें