Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस सुन्दर संदेशों से अपने जीवन की खास महिलाओं का दिन बनाएं और भी खास, विशेष अंदाज में कहें हेप्पी विमन्स डे

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस सुन्दर संदेशों से अपने जीवन की खास महिलाओं का दिन बनाएं और भी खास, विशेष अंदाज में कहें हेप्पी विमन्स डे

WD Feature Desk

, सोमवार, 3 मार्च 2025 (18:27 IST)
Womens Day 2025 Wishes: इस दुनिया की आधी आबादी का पूरा सच है महिलाएं। ये सच है कि महिलाओं की भूमिका के बिना जीवन की कल्पना नामुमकिन है। जीवन की शुरुआत से जन्म देने वाली मां का महत्व हम सभी जानते हैं। लेकिन जीवन के विभिन्न पड़ावों पर कभी बहन, कभी दोस्त तो कभी प्रेमिका या पत्नी के रूप में महिलाएं इन सभी रूपों में हमारे आस-पास कभी प्रेरणा तो कभी हिम्मत के रूप में मौजूद रहती हैं। यूं तो ऐसा कोई तरीका नहीं जिसके माध्यम से हम इन्हें शुक्रिया कह सकें लेकिन महिला दिवस एक अवसर है जब हम अपने दिल के जस्बात हमारे जीवन की इन महत्वपूर्ण महिलाओं के लिए व्यक्त कर सकते हैं। इस महिला दिवस पर हम आपके लिए कुछ ऐसे कोट्स लाएं हैं जिनके माध्यम से आप अपने उद्गार व्यकर कर सकते हैं।  

हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है। नारी से ही घर पूरा है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समंदर बनाने के लिए
मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है
एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई....

नर सम अधिकारिणी है नारी,
वो भी जीने की है अधिकारी,
कुछ उसके भी अपने सपने हैं
क्यों रौंदें उन्हें उसके अपने हैं
महिला दिवस की शुभकामनाएं....

अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि
औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

माँ खुद नहीं सोई हमें सुलाया,
हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया,
हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,
हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।
आपको महिला दिवस की शुभकामनाएं!

मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका
हर किरदार बखूबी से निभाती हो।
हे नारी,
तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो!
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला दिवस पर दिखेंगीं सबसे अलग और फ्रेश, लगाएं मसूर दाल से बना फेस पैक