Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला दिवस कविता : नारी का बलिदान

Advertiesment
हमें फॉलो करें mahila diwas
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

Womens Day In Hindi
 
रोला छंद : नारी
 
नारी का सम्मान, बचाना धर्म हमारा,
सफल वही इंसान, लगे नारी को प्यारा।
 
जीवन का आधार, हमेशा नारी होती,
खुद को कर बलिदान, घर-परिवार संजोती।
 
नारी का अभिमान, प्रेममय उसका घर है,
नारी का सम्मान, जगत में उसका वर है।
 
नारी का बलिदान, मिटाकर खुद की हस्ती,
कर देती आबाद, सभी रिश्तों की बस्ती।
 
नारी को खुश रखो, नहीं तो पछताओगे,
पा नारी का प्रेम, जगत से तर जाओगे।
 
नारी है अनमोल, प्रेम सब इनसे कर लो,
नारी सुख की खान, खुशी जीवन में भर लो।

ALSO READ: महिला दिवस पर कविता : नारी तुम स्वतंत्र हो


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब ‘मिस यूक्रेन’ रूस के खिलाफ बंदूक उठाती हैं तो ‘महिला दिवस’ का अर्थ समझ में आता है