Publish Date: Tue, 10 Mar 2015 (09:52 IST)
Updated Date: Tue, 10 Mar 2015 (09:57 IST)
हैमिल्टन। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने आज श्रीलंका की टीम में चोटिल दिनेश चांदीमल की जगह कुशल परेरा को शामिल करने की अनुमति दे दी।
चांदीमल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग चरण के मैच में चोटिल हो गये थे। उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।
परेरा ने अब तक श्रीलंका की तरफ से 41 वनडे मैच मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 839 रन बनाए हैं।
उन्होंने एक शतक ओर चार अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंग्लैंड के खिलाफ पल्लिकल में दिसंबर 2014 में खेला था। (भाषा)