Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विकेट के पीछे से धोनी के 'मजेदार कमेंट्‍स'

Advertiesment
World cup cricket
आयरलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरे रंग में नजर आए। धोनी ने मैच में विकटों के पीछे से तो मुस्तैदी दिखाई दिए ही, साथ मैदान में खिलाड़ियों को मजेदार अंदाज में निर्देश देते हुए दिखाई दिए। स्टेडियम में ज्यादा लोग नहीं थे। शोर भी कम था। इससे धोनी के कमेंट्स स्टंप्स माइक्रोफोन के जरिए बड़े आराम से सुने गए। धोनी ने अपने खास अंदाज में मैदान में खिलाड़यों को निर्देश दिए।
रायडू जाग के जरा...
 
पारी का 29वां ओवर चल रहा था, विलियम पोर्टरफील्ड 64 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने रैना की गेंद पर कवरड्राइव लगाया। सब्सिट्यूट अंबाती रायडू गेंद को चेज करते हुए थोड़ा ढीले दिखाई दिए। इसको देखकर धोनी गुस्साए और जोर से चिल्लाए 'रायुडू जाग के जरा, इसका पैर देख, कैसे हिल रहा है। उसके हिसाब से एंटिसिपेट कर, वॉलीबॉल की तरह खड़ा हुआ है बीच में।'     
 
अश्विन को चेताया
 
21वां ओवर अश्विन के ओवर में पोर्टरफील्ड बड़ा शॉट खेलने को तैयार दिख रहे थे। धोनी ने भांप लिया। तुरंत पॉइंट के फील्डर से कहा, 'ये ऊपर देख रहा है, हल्का ऊपर रहना, तेरे पास सकता है।' हालांकि पोर्टरफील्ड दोबारा स्ट्राइक पर नहीं आए। इससे उनका यह दांव अधूरा रह गया।
 
जब रैना की गेंद पर रहाणे को बोला...
 
18वां ओवर क्रीज पर एड जोएस थे। अब तक उन्होंने 7 गेंदें ही खेली थीं। पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगा चुके थे। रैना की पहली गेंद को उन्होंने कवर में रहाणे की ओर खेला। धोनी चिल्लाए, 'हल्का पीछे रह सकता है जिंक्स (अजिंक्य)। ये धीरे नहीं खेलता।' दरअसल, धोनी कहना चाहते थे कि जोएस सिंगल के लिए नहीं खेलता। रैना ने अगली गेंद थोड़ी धीमी फेंकी, जोएस कट करने से चूके और बोल्ड हो गए।
 
जब फूटा धोनी का गुस्सा 
 
14वां ओवर पोर्टरफील्ड ने जडेजा की गेंद को कट किया और चौका। अगली गेंद शॉर्ट थी, जिसे धीरे से पुश किया। तीसरी गेंद भी शॉर्ट थी। इस पर एक रन लिया। चौथी गेंद स्टर्लिंग को स्लोअर डाली। धोनी बड़े प्रभावित हुए। उन्होंने जडेजा से तुरंत कहा, 'बढ़ि़या आगे से मारने दे। खड़ी करेगा' अगली गेंद फिर शॉर्ट रही और स्टर्लिंग ने छक्का लगा दिया। इससे नाराज धोनी ने जडेजा को गेंदबाजी से हटा लिया और रैना को गेंद सौंप दी।
    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi