Festival Posters

शोभायात्रा के साथ अखंड नाम संकीर्तन शुरू

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2011 (14:28 IST)
पंपावती नदी के तट स्थित श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम में तीन दिनी अखंड नाम संकीर्तन का शुभारंभ मंगलवार शाम शोभायात्रा के साथ हुआ। पूर्णाहुति 11 जून को होगी।
बड़ौदा की भजन मंडली ने नया बस स्टैंड के गणपति मंदिर से भजनों की धुन प्रारंभ की तो इंद्र देव ने भी बरसकर साथ दिया। तेज वर्षा और आँधी-तूफान के बीच शोभायात्रा चलती रही। पूरे रास्ते श्रद्वालु नाचते-गाते गुरुद्वारा पहुँचे। यहाँ गुरुदेव की महाआरती उतारी गई। बुधवार सुबह 5 बजे अखंड कीर्तन की प्रथम मंगल आरती और 9 बजे श्रृंगार आरती हुई। इसके साथ ही कीर्तन का दौर चलता रहा। सुबह लगभग 10 बजे क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेड़ा ने भजनाश्रम में गुरुदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वार्ड 7 में गुरुद्वारा चौराहे पर चबूतरा निर्माण के लिए 51 हजार रुपए की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि श्री सरस्वती नंदन स्वामी 19वीं सदी में पहली बार पेटलावद पधारे थे। यहाँ भजनाश्रम में उन्होंने कुछ समय के लिए समाधि ली थी। तभी से सैकड़ों परिवार भक्त मंडल के रूप में यहाँ से जुड़े हैं। थांदला में भी गुरुदेव भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष सात दिवसीय अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है। भजन मंडल के भूदेव आचार्य, महेन्द्र अग्रवाल, अरविन्द भट्ट, नरेश नारायण शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, अनंत नारायण चतुर्वेदी, ओमप्रकाश बैरागी, तुषार भट्ट, नामदेव आचार्य, योगेश सालवी, धर्मेन्द्र द्विवेदी आदि ने भक्तों से धर्म लाभ लेने की अपील की है। अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति 11 जून को होगी। -निप्र
फोटो फाइल नाम 7पेटलावद- गुरुदेव का पूजन करते विधायक श्री मेड़ा।

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में सोरेन सरकार का एक साल, शुरू हुआ सेवा अधिकार सप्ताह

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

LIVE: देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

भारत: चाय के फूलों से ऐसे सुधरेगी सेहत और अर्थव्यवस्था

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?